बदायूं: कौआनगला गांव में आठ माह की गर्भवती महिला को सांप ने डंसा, महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Budaun, Budaun | Jul 30, 2026 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के कौआनगला गांव निवासी बेचेलाल की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी कुसमा आठ माह की गर्भवती थी। परिवार में खुशियों का आगमन होने वाला था। परिवार इसकी तैयारी भी कर रहा था। उनकी पत्नी कुसमा घर पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।