बहराइच: जिले के वन्य जीव सक्रियता क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांटकर की जा रही है निगरानी, बहराइच डीएफओ ने दी जानकारी
बहराइच जिले के कैसरगंज और महर्षि तहसील क्षेत्र में लगातार हो रहे हैं वह हिंसक वन्यजीवों के हमले के दृष्टिगत अब वन विभाग बहराइच की ओर से हिंसक वन्य जीव सक्रियता वाले क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। बहराइच डीएफओ डॉ राम सिंह यादव ने बताया कि ड्रोन कैमरा की मदद से लगातार प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और टीमें लगाकर कांबिंग की जा रही है।