पिपरा: हड़ताल से थमा हरिहरगंज नगर पंचायत में ऑटो-टोटो का पहिया, पांच सूत्री मांगों को लेकर चालकों का प्रदर्शन
Pipra, Palamu | Jun 8, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत द्वारा लागू सैरात बंदोबस्ती एवं पड़ाव शुल्क के विरोध में सोमवार को ऑटो चालक संघ समिति के बैनर तले ऑटो व टोटो चालकों ने एकदिवसीय हड़ताल की। हड़ताल के कारण पूरे दिन नगर क्षेत्र में ऑटो एवं टोटो का परिचालन पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम यात्रियों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।