कटघोरा: रील बनाते-बनाते नदी में समाया निखिल, दोस्तों को देर तक लगा कि चल रही है शूटिंग, तीन दिन बाद मिला शव
Katghora, Korba | May 14, 2026 कुसमुंडा में रील बनाने का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। अहिरन नदी में डूबे निखिल सिंह का करीब तीन मिनट 56 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। वीडियो में दिख रहा है कि निखिल अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। माहौल पूरी तरह मस्ती का था। मोबाइल कैमरा चालू था और निखिल नदी में छलांग लगा देता है।