अकबरपुर: दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
2:00 जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड के जलालपुर गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। मामले को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।