कुंडम: सूने मकान में चोरी,सदाफल में ताला तोड़कर जेवर-नगदी पार, मामला दर्ज
ग्राम सदाफल में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए करीब 30 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित किरायेदार ने बताया कि वह बीते 10 वर्षों से सीताराम साहू के खपरैल मकान में अपने परिवार सहित रह रहा है। रोज की तरह जब उसकी पत्नी दशोदा बाई और बेटा श्रेयांश कुण्डम बाजार काम पर गए थे, और पीड़ित भी दोपहर