सदर: वाराणसी जिला मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी और अजय राय का फूंका पुतला
Sadar, Varanasi | May 25, 2026 वाराणसी के जिला मुख्यालय पर सोमवार बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अजय राय के खिलाफ प्रदर्शन किया। अजय राय के द्वारा पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। वही इस दौरान राहुल गांधी और अजय राय का पुतला दहन किया।