खरगोन। शहर के नूतन नगर क्षेत्र में एक व्यापारी की कार से 24.30 लाख रुपये की बड़ी चोरी ने सनसनी फैला दी है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें अब पड़ोसी जिलों तक पहुंच गई हैं। जांच में सबसे बड़ी अड़चन बंद पड़े CCTV कैमरे बन रहे हैं, जिससे बदमाशों का सुराग नहीं मिल पा रहा है।