बिक्रम: बिक्रम प्रखंड के महजपुरा पंचायत में शौचालय निर्माण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान
Bikram, Patna | Jul 6, 2026 बिक्रम प्रखंड की महजपुरा पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण और नियमित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सोमवार की सुबह 11 बजे व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में जीविका समूह की महिलाओं ने अनुसूचित जाति एवं अन्य टोलों में बैठकें,घर-घर संपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। ग्रामीणों