बिल्सी: अमानाबाद निवासी बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे और पुत्रवधू की बेदखली वापस ली, पूरा परिवार हुआ एक
Bilsi, Budaun | Jul 13, 2026 बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव अमानाबाद से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बुजुर्ग माता-पिता ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने बेटे और बहू की बेदखली वापस ले ली है। अमानाबाद निवासी बुजुर्ग ब्रह्मजीत और अंगूरी देवी ने पूर्व में अपने बेटे और पुत्रवधू की गलत हरकतों से तंग आकर उन्हें बेदखल कर दिया था। आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे बेदखली वापस ली।