शाहजहांपुर: विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
शाहजहाँपुर। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने जिला पंचायत डाक बंगला स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली, जर्जर सड़क, राशन, पेंशन और आवास योजना से संबंधित अपनी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर कड़ी फटकार लगाई।