पटना ग्रामीण: पटना समेत बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लू से मिलेगी राहत
पटना सहित पूरे बिहार में बुधवार से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसको लेकर सुबह करीब 11 बजे भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और कुछ स्थानो