पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न गैस एजेंसियों के कार्यालय एवं गैस गोदामों का किया निरीक्षण
Purnea East, Purnia | Apr 5, 2026
पूर्णिया जिला अंतर्गत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न गैस एजेंसी के कार्यालय एवं गैस गोदामों का सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया गया।पूर्णिया जिला अंतर्गत रविवार को 7803 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा वितरण किया गया। गैस एजेंसियों के पास अभी भी 19689 गैस सिलेंडर स्टॉक में रक्षित है।