जहानाबाद: धनगांवा में काउंटर से 5 हजार उड़ाकर भाग रहे थे दो चोर, ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को दबोचा, पीड़ित बताई पूरी घटना
जहानाबाद के धनगांवा में एक किराना दुकान से दो चोरों ने दुकान के काउंटर से 5 हजार रुपये निकालकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। दुकानदार शशि कुमार ने नगर थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। दुकानदार ने लिखित आवेदन दिया है।