आरंग: आरंग में 8 साल के बच्चे का अपहरण, आरोपी बच्चे को समोदा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हुए
Arang, Raipur | Oct 16, 2026 बालाजीपुरम कॉलोनी से रहस्यमय तरीके से लापता हुए 8 साल के बच्चे को आरंग पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस की तगड़ी नाकेबंदी और लगातार बढ़ते दबाव को देखकर आरोपी बच्चे को समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे