धनघटा: धनघटा तहसील के तीन युवाओं ने पीसीएस परीक्षा में सफलता पाकर जनपद का मान बढ़ाया
संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के तीन होनहार युवाओं ने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। धनघटा तहसील क्षेत्र के नेतवापुर गांव की सरोज कुमारी चौहान, हरदी गांव के अनुराग निषाद तथा हैसर बाजार के अभिषेक सोनी ने पीसीएस परीक