बक्सर: बक्सर सदर अस्पताल में कुव्यवस्था, गंभीर मरीजों को रेफर करने का आरोप, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने लगाया आरोप
Buxar, Buxar | Dec 18, 2024 बक्सर सदर अस्पताल पूरी तरह से कुव्यवस्था का केंद्र बन चुका है। यहां गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज यदि आते हैं तो सीधे उन्हें पटना या बनारस रेफर कर दिया जाता है। उक्त बातें बक्सर में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय ने कही। उन्होने कहा कि सदर अस्पताल में एकमात्र सुविधा है जो आम जन तक पहुंचता है। वह है बक्सर सदर अस्पताल का प्रसव केंद्र।