गुना नगर: अंबेडकर भवन में हादसा: श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेसी करंट की चपेट में, बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा
अंबेडकर जयंती पर गुना के अंबेडकर भवन में बड़ा हादसा टल गया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता जर्जर डीपी और खुले तारों के चलते करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घटना के बाद कांग्रेस ने नगर पालिका और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए और डीपी को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की।