सोनो: नरगंजो गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र
Sono, Jamui | May 6, 2024 प्रखंड अंतर्गत नरगंजो गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में सरकारी चापाकल खराब हो चुका है और नया चापाकल लगाने के लिए पीएचईडी विभाग आचार संहिता का हवाला देकर मना कर रहा है। इस भीषण गर्मी में, पीने के पानी की कमी ग्रामीणों, खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है.