मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में खाकी पर दाग! बीमार बुजुर्ग को पीटा, महिला के साथ बदसलूकी का आरोप, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र में दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि दरोगा जबर सिंह एक सिपाही के साथ घर में घुसा और बीमार बुजुर्ग की पिटाई कर दी। महिला ने वीडियो बनाना चाहा तो उसका मोबाइल छीनकर उससे भी मारपीट की गई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने उल्टा पीड़ित परिवार पर ही शांति भंग की कार्रवाई कर दी।