पुन्हाना: गांव हथनगांव में अवैध माइनिंग और जान से मारने के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Punahana, Nuh | Mar 18, 2024 बिछौर थाना प्रभारी हुकम सिंह ने आज बताया कि हथनगांव निवासी आरोपी वाजिद पुत्र सम्मा के खिलाफ गत 15 दिसंबर 2023 से मुकदमा दर्ज था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी वाजिद की हुई है तथा अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों का पता लगाकर उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।