मऊ: जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल जी+8 का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल(जी +8)के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत लगभग 15 करोड़ रुपए है।यह परियोजना 3 मार्च 2020 को स्वीकृत हुई थी।इस परियोजना को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 31 दिसंबर 2023 थी, लेकिन अभी तक परियोजना का 92% ही कार्य पूर्ण हुए हैं।