डुमरांव: नाली निर्माण में लापरवाही, पाइप टूटने से सफाखाना रोड में पेयजल संकट, नहीं मिल रहा पानी, कार्यालयों के चक्कर लगा रहे लोग
Dumraon, Buxar | Jun 19, 2026 डुमरांव के सफाखाना रोड स्थित इलाके में नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माण के क्रम में जल नल योजना का मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दर्जनों घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच पानी संकट ने स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।