रीठी: लाड़ली बहना को ₹1500 देकर वोट लिए, अब उसी दाम पर सिलेंडर: देवगांव में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
Rithi, Katni | May 28, 2026 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को अपने अल्पप्रवास के दौरान कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव पहुंचे यहां लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और महंगाई के मुद्दे पर घेरा