हंडिया: कोर्ट मैरिज के 2 माह बाद पति फरार, पत्नी ने थाने में दी तहरीर
प्रयागराज में कोर्ट मैरिज के दो महीने बाद ही पति के फरार होने का मामला सामने आया है। मुंबई निवासी पीड़िता न्याय की आस में यूपी के थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि पति अचानक बिना बताए गायब हो गया।रविवार लगभग 12 बजे पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।