गुना नगर: सराफा बाजार में बेरुखी का अनोखा मामला, नगरपालिका रही मौन, व्यापारियों ने चंदा जुटाकर खुद भरवाए सड़क के गड्ढे
सराफा बाजार की जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने स्वयं चंदा जुटाकर गड्ढों को भरवा दिया। करीब 7 हजार रुपये की राशि से सड़क की अस्थाई मरम्मत कराई गई। व्यापारियों ने नगरपालिका की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनहित में यह कदम उठाया गया है, लेकिन स्थाई समाधान के लिए नई सड़क का निर्माण जरूरी है।