मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर टाउनहाल बना रणक्षेत्र, 10 हमलावरों ने कर्मचारियों को सड़क पर गिराकर पीटा, CCTV में कैद हुई मारपीट
टाउनहाल परिसर में निजी कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कंपनी का आरोप है कि करीब 8 से 10 लोगों ने कर्मचारियों को घेरकर सड़क पर गिराया और जमकर पीटा। पूरी घटना नगरपालिका के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है। कंपनी ने जान से मारने की धमकी और पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई न करने के भी गंभीर आरोप आरोप लगाए हैं।