बूंदी: शहर के बाईपास रोड स्थित क्षेत्रवासियों के नलों में आया सीवरेज का बदबूदार पानी
Bundi, Bundi | Mar 17, 2024 बूंदी के बाईपास रोड स्थित क्षेत्र वासियों पर जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व अनदेखी भारी पड़ रही है। नलों में सीवरेज का बदबूदार गंदा पानी आ रहा है, मजबूरन लोगों को इसी पानी से अपना काम करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।