बूंदी: कोटा लालसोट मेगा हाईवे कोडक्या मोड के पास झाड़ियों में अधेड़ का 8 दिन पुराना शव मिला,नही हो सकी शिनाख्त
Bundi, Bundi | Mar 17, 2024 बूंदी जिले के कापरेन थाना इलाके में कोटा लालसोट मेगा हाइवे के नजदीक कोडक्या मोड़ के पास झाड़ियों में अज्ञात अधेड़ का 8 दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर कापरेन थाना पुलिस मौके पर पहुची,ओर शव को कब्जे में लिया व एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई हैं। पुलिस व्यक्ति की पहचान के प्रयास में जुट गई।