बूंदी: लोक सभा आम चुनाव को लेकर बूंदी जिले में निषेधाज्ञा लागू, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
Bundi, Bundi | Mar 17, 2024 भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 16 मार्च को घोषित चुनाव कार्यक्रम के साथ ही लोकसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर जिले में निषेधाज्ञा लागू हो गई है।चुनाव शांतिपूर्वक,स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा जिले के सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्गों के मतदाता बिना किसी आतंक एवं भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसको लेकर आचार संहिता लगाई है।