डोमचांच: उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज की पहल पर महिलाओं को मिला दोना पत्तल बनाने की मशीन
उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज की पहल पर डोमचांच प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर के जंगलों में बसी महिलाओं को दोना पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराई गई। इस क्षेत्र के लोग पहले जंगल में दिभरा चुनकर तथा शराब बेचकर अपना परिवार चलाते थे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त मेगा भारद्वाज ने गांव की महिलाओं से बातचीत की।