बदायूं: महाराज नगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 16, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के महाराज नगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को पुलिस ने इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला बंदना कश्यप पत्नी टीटू कस्यप निवासी महाराज नगर थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।