बदायूं: बिरिया डांडा गांव में खेत देखने गए किसान की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 16, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के बिरिया डांडा गांव का रहने वाला 28 वर्षीय नेमचंद पुत्र दोदराम खेती-बाड़ी का कार्य करता है। वह अपने खेत देखने गया था। कि खेत में पड़े हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नेमचंद को मृत घोषित कर दिया।