बिंदकी: बरवा में मीट मछली खाने के बाद पड़ोसी के घर के सामने जूठन फेंकने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक किशोरी घायल
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव में मीट मछली खाने के बाद उसका जूठन पड़ोसी के घर के सामने फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। ईंट पत्थर चले। मारपीट की घटना में एक पक्ष से विधा सिंह की 15 वर्षीय पुत्री कविता घायल हो गई ।पुलिस ने कविता का मेडिकल रविवार तथा सोमवार की मध्य रात करीब 2 बजे सीएचसी बिंदकी में कराया।