थाना बिलसंडा क्षेत्र के रामपुर अमृत गांव में दो दिन पहले हुई दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने आज सोमवार के दिन मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराकर चालान कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित जगहों पर ताबड़तोड़ दाबिश दे रही है।