आलापुर: गोविंद साहब मेले के पहले दिन प्रदेश भर से आए श्रद्धालुओं ने की खरीददारी, मनोरंजन साधनों के संचालक सिर पीटते रहे
पूर्वांचल के प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले के पहले दिन मुख्य स्नान पर्व पर रविवार रात 8 बजे तक मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।जहां अव्यवस्थाओं के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गोविंद सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मेले का लुफ्त उठाया और खरीददारी की।लेकिन मनोरंजन के साधनों पर लगे प्रतिबंध से मेलार्थी निराश दिखे और उनके संचालक सिर पीटते रहे।