जमुई: आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, जीजा और साली घायल
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 आंजन नदी पुल के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों बाइक पर सवार कुल तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, यहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात 11:00 बजे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि जीजा और साली का इलाज चल रहा है।