पश्चिमी जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम ने जनकपुरी से 1 बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जैनेश उर्फ विशु के रूप में हुई है, वह दिल्ली के मोहन गार्डन का रहने वाला है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वह ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है और बुरी संगति के चलते हथियार रखने लगा था।