मुंडका पुलिस की सतर्कता से स्नैचर गिरफ्तार! बाहरी ज़िले के मुंडका थाने की पुलिस टीम को स्नैचिंग की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्धों की पहचान की गई। भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। उनके कब्जे से छीना हुआ एक मोबाइल फ़ोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।