जगदीशपुर प्रखंड के दलीपपुर ई-किसान भवन सभागार में सोमवार को शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026 एवं खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), भोजपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।