छतरपुर नगर: शिवनगर कॉलोनी में बेटी को लेकर अपशब्द सुनने पर पत्नी बनी कातिल, पति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; खुद पहुंची थाने
छतरपुर के शिवनगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने कथित तौर पर अपने 30 वर्षीय पति दीनदयाल कुशवाहा की सोमवार की रात करीब 10 बजे डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पत्नी खुद सिविल लाइन थाने पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति वर्षों से उसके साथ मारपीट करता था और घटना के समय बेटी को लेकर अपशब्द कहे थे।