कोंच: चेत बिगहा गांव में बिजली के करंट से किशोर की मौत
Konch, Gaya | May 28, 2026 चेत बिगहा गांव में बिजली करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी नागेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू कुमार घर में सीलिंग पंखे का पल्ला लगा रहा था। इसी दौरान वह पहले से कटे हुए बिजली तार के संपर्क में आ गया।