कांके: हूल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू की जयंती पर सीएम हेमंत ने कहा, उनका बलिदान हमेशा याद रहेगा
Kanke, Ranchi | Apr 11, 2026 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है।