श्योपुर: सामरसा चौकी के सामने पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामरसा चैकी के सामने एक पिकअप वेन के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाडी चलाते हुए बाइक सवार को बीते गुरूवार को शाम 6 बजे टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। मामले में मानपुर थाना पुलिस ने शनिवार को सुबह 9 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को शाम 6 बजे दी है।