हुज़ूर: प्रदेश में बदल रहा मौसम, धूप के बाद आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट जारी
Huzur, Bhopal | Apr 5, 2026 मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप जहां गर्मी का अहसास करा रही है, वहीं शाम होते ही कई इलाकों में अचानक आंधी और बारिश शुरू हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार से पांच दिन तक मौसम इसी तरह बदलता रहेगा।