डुमरांव: 12 वर्ष 14 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर डुमरांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंगटू महादेव मंदिर में किया हवन पूजन
Dumraon, Buxar | Jun 10, 2026 डुमरांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र में सरकार के 12 वर्ष 14 दिन पूरे होने के अवसर पर धार्मिक आयोजन कर जश्न मनाया। शहर के लंगटू महादेव मंदिर परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने किया।