सुंदर नगर: सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में गुरुवार, 23 जुलाई को सावन मास पर होगा चावल, राजमा और कड़ी पकोड़ा का भंडारा: सुरेश कौशल
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के उपलक्ष्य पर भोजपुर बाजार में पीपल पेड़ के पास चावल,राजमाह,कड़ी पकोड़ा के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।संयुक्त व्यापार संगठन सुंदरनगर के अध्यक्ष व समाजसेवी सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि समस्त भक्तजन इस भंडारे में ज्यादा से ज्यादा पहुंच प्रसाद ग्रहण करें।