शाहबाद: बारिश की कामना को लेकर कमलेश्वर महादेव में अखंड जलाभिषेक जारी है
Shahbad, Baran | Jul 17, 2026 क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर प्रसिद्ध कमलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अखंड जलाभिषेक किया जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं समय पर अच्छी वर्षा की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल बना हुआ है।