बिंदकी: बिंदकी कस्बा व क्षेत्र में पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा व क्षेत्र में शनिवार की सुबह 8 बजे से सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना किया। महिलाओं ने बरगद की जड़ में जल अर्पित करके रोली अक्षत और फल चढ़ाएं। बरगद के पेड़ पर कच्चा सूत या कलावा लपेटकर पेड़ की परिक्रमा किया। मान्यता है कि बरगद में ब्रह्मा विष्णु व महेश का वास होता है।