सहारनपुर: सहारनपुर में कश्यप समाज का हल्ला बोल, अत्याचार और हत्याओं के विरोध में भाजपा सरकार को दी चेतावनी
सहारनपुर में कश्यप समाज ने अपने समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में'कश्यप एकता क्रांति मिशन'के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और सरकार से न्याय की मांग की।